कोई चाल चल गया.
मेरी कहानी तो
आज भी अधूरी है.
उजली किरणों में बंधी
इक शुरुआत सुनहरी है.
ख़याल की खाइयों में मेरा
वजूद बिखर गया.
गेहेरयिओं में पीले पात्तों के नीचे
इक लाश दफन मिली.
उसकी उँगलियों की छाप पर मेरी
परछाइयाँ हैं जड़ी.
उन अध् खुली पलकों में
इक अक्स समाया है.
करीब से देखा कोई
जाना हुआ साया है.
आधे चाँद की चांदनी में
अंधेरे नीचोड़ रही है.
क्यों अपनी सिसकियों से मेरा
आँचल झिंझोड़ रही है?
मैं नहीं जानती तुझे
क्यों मुझे तोड़ रही है?
मेरी कहानी तो
आज भी अधूरी है.
उजली किरणों में बंधी
इक शुरुआत सुनहरी है.
...कुछ देर में सुबह होगी,
मेरा जागना ज़रूरी है.
-jm
*the first line is from the nazm, "us mod sey shuru karein".
**its a poem I wrote in reaction to at least two different poems I had heard/read in the past few days. it can easily be categorized as an "inspired" piece.
***one of the first things my poetry professor had said that i will never forget - when reading and analyzing prose or poetry, please try to remember that it is not a reflection of the writer and his/her emotions. it is a universal voice which may {dis} connect with the reader.
****i found it different than most of my other writings; it has a very "discomforting" quality. i am feeling a sense of satisfaction in the realization that it has a "discomforting" quality.




voh chadh chadh gayi
charvaahey ne awaaz maari
voh utar gayi!